एनएमसीएच में 2 दिनों से एक कोरोना वायरस शव पड़े रहने से स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई है। जबकि डेड बॉडी के पास अनेको मरीज भी भर्ती है। इस पर स्वास्थ्य विभाग सहित जिला प्रशासन मौन है। जबकि यह घटना सभी को पता है। परिजन शत्रुघ्न ने इसकी वीडियो जारी कर मीडिया को जानकारी दी है। इस शव को यदि अति शीघ्र नहीं हटाया गया तो शायद अब बदबू भी आने लगा है। शव के आसपास मरीज कुछ भी खाने पीने से परहेज कर रहे हैं। इधर शत्रुघ्न ने मीडिया को यह भी बताया कि इसकी जानकारी सबों को दी गई है तथा 7 लोग (मरीज) शव के पास है। कल रात से ही शव उठाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इधर केंद्रीय टीम पटना में बैठक पर बैठक कर रहे हैं । इसके बावजूद एनएमसीएच प्रबंधन कुंभकरणी निद्रा में सोई हुई है। शत्रुघ्न द्वारा वीडियो जारी किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य सरकार ने मरीजों को राम भरोसे छोड़ दिया है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
