पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ साइकिल रैली का होगा आयोजन-अंसारी राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो खालिद अंसारी के मधेपुरा से पटना जाने के क्रम में नौवागढ़ी मस्जिद मोड़ के पास मुंगेर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो साहेब मलिक ने शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात श्री अंसारी को जिला अध्यक्ष साहेब मलिक ने अपने निवास मिर्जापुर बरदह में बुलाकर हजारों अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मुलाकात करवाया। बाद में मुंगेर विधायक विजय कुमार विजय के आवास पर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष खालिद अंसारी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री अंसारी ने बताया कि पेट्रोल डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में 5 जुलाई को साइकिल जुलूस निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की जाएगी और जनता को केंद्र और राज्य सरकार के काले कारनामे के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्चुअल रैली के माध्यम से करोड़ों रुपया बर्बाद कर देश के नागरिकों को ठगने का काम कर रही है। देश में कोरोना जैसे महामारी से लोगों का आर्थिक स्थिति बद से बद्तर हो गई है।डबल इंजन की सरकार को बिहार विधान चुनाव सूझ रहा है। देश के मजदूर, गरीब किसान खाने को लालायित है। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गरीब लाचार को भूखे ना होते।इसकी व्यवस्था में लगे हुए हैं।बिहार से पुनः प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य नित्य प्रतिदिन काम करने के लिए बाध्य होकर जा रहे हैं ।बिहार में काम नहीं मिलने की वजह से कोरोना काल में भी वे दूसरे प्रदेश जाने पर मजबूर है ।सरकार सिर्फ दावा करती है कि सभी मजदूरों को बिहार में ही रोजगार मुहैया कराई जाएगी।जमीनी काम नहीं हो पा रही है ।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष देवकीनंदन सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो साहेब मलिक, राजद जिला उपाध्यक्ष सह राज्य परिषद सदस्य प्रो विनय कुमार सुमन उपस्थित थे।
