• जारी कैलेंडर के मुताबिक गतिविधियों का होगा आयोजन • कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति ने जारी किये दिशानिर्देश • सम्पूर्ण स्वास्थ और पोषण पर आधारित होंगी गतिविधियाँ पटना/ 3 जुलाई: सभी के लिए सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लक्ष्य को साकार करने में स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर प्रयासरत है. इसी क्रम में चयनित स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है. इन सेंटरों के क्षेत्र के लोगों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रख कर साप्ताहिक वेलनेस कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा विभाग द्वारा जारी की गयी है. इसको लेकर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति मनोज कुमार ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जरुरी दिशानिर्देश जारी किया है. ऑडियो पर क्लिक कर विस्तार से सुने पूरी रिपोर्ट। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद