सेना के हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री पहुंचे लेह लद्दाख --संजीव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी आज लेह लद्दाख पोस्ट गए जो कि 11000 फुट की ऊंचाई पर है ।वहां प्रधानमंत्री ने सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने वाला संबोधन करते हुए चीन को सख्त संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर कहा कि विस्तार वाद का युग समाप्त हो चुका है। आज विकासवाद ही भविष्य का आधार है ।बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाते हुए सीमा पर सड़कें, पुल बनाने का काम तेजी से हो रहा है ।जवानों ने साहस की पराकाष्ठा दिखाई है। पूरे देश को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है। देश को नाज है ।प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं दो माताओं को नमन करता हूं। पहली भारत माता और दूसरी वीरों को जन्म देने वाली माता को। प्रधानमंत्री ने सीधे तौर पर स्पष्ट करते हुए कहा कि लद्दाख का पूरा हिस्सा भारत के मान सम्मान का प्रतीक है। भारतीय जवानों के सिंहनाद से पूरी धरती जय जयकार कर रही है ।मानवता के लिए शांति और मित्रता जरुरी है ,परन्तु शांति वीरता के बिना संभव नहीं है। वीरता ही शांति की प्रामाणिकता होती है। भारत ने सेनाओं में बेहतर समन्वय के लिए सीडीएस पद का गठन किया था और आज प्रधानमंत्री के संबोधन में सीडीएस एवं आर्मी चीफ साथ थे। इसका मतलब है कि भारत सरकार हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।
