• “प्लास्टिक लाओ, मुखौटा पाओ” अभियान द्वारा फैलाई जाएगी जागरूकता • पटना नगर निगम, यूएनडीपी और एचसीसीबी का है संयुक्त प्रयास • प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन में मिलेगी मदद पटना/ 2 जुलाई- प्लास्टिक अपशिष्ट से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से हर कोई वाकिफ है. इसके बावजूद हमारे दिनचर्या में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल निरंतर बढ़ता जा रहा है. प्लास्टिक स्वयं को नष्ट नहीं कर पाता है, जो पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है. लोग प्लास्टिक को मिट्टी में दबा देते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता प्रभावित होती है. केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समुदाय में प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने और कम करने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है. इसी क्रम में पटना नगर निगम, यूएनडीपी और एचसीसीबी की संयुक्त साझेदारी में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम एक नवीन पहल है जो प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और जोखिमों को कम करने की दिशा में कार्य कर रही है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
