बिहार राज्य के मुंगेर जिला से लक्ष्मण कुमार बताते हैं कि हवेली खड़कपुर के बहिरा पंचायत के 6 नंबर वार्ड में बरसात के पानी के निकासी को लेकर दो गुटों में लड़ाई शुरू हो गयी। यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की बात मारपीट तक पहुँच गयी और इस झड़प में कई लोग घायल हो गए।
