बीती रात्रि खड़गपुर थाना थाना क्षेत्र के प्रसन्डो गांव स्थित आर्यावर्त मोती लाल महाविद्यालय में अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर रखे हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। कई आवश्यक उपकरण चोरी करने की बात सामने आ रही है।महा विद्यालय के प्राचार्य ने चोरी की घटना की सूचना खड़गपुर थाने को दी है। फिलहाल खड़गपुर पुलिस चोरी की घटना के मामले में जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कमरे के ताले को तोड़कर चोरों ने साउंड सिस्टम सहित कई समाने चोरी कर ली है और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगने दी।