गंगटा थाना क्षेत्र के लहरिया गांव में फसल चराने को लेकर हुए विवाद में महिला जख्मी हो गई।इस घटनाक्रम में एक पक्ष के चार लोग तो दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। जख्मी शिखा का चिकित्सक की देखरेख में उपचार किया गया। इस मामले में दोनों पक्ष से थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन के बाद एक व्यक्ति को जेल भी भेज दिया गया।
