मंगलवार को घर से शौचालय के लिऐ रात्रि मे निकली ईटवा निवासी स्व शशिभूषण शर्मा की पुत्री अंजु कुमारी का शव एक कुआँ से बरामद किया गया । धरहरा पुलिस को सूचना मिली की ईटवा स्थित खेत के कुऐ मे एक लड़की का शव तैर रहा है ।सूचना मिलते ही धरहरा पुलिस संबंधित खेत के कुऐ पर पहुँचकर उक्त लड़की का शव कुआँ से निकाला जिसकी पहचान स्व शशिभुषण शर्मा की 14 वर्षीये पुत्री अंजु कुमारी बताया गया ।पुलिस ने संबंधित शव को अपने कब्जे मे लेते हुऐ पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मुगेर भेजा । मृर्तक के परिजन ने बताया कि मंगलबार की रात्रि मे शौचालय के लिऐ घर से निकली अंजु जब वापस घर नही लौटी तो बुधवार को इसकी सूचना धरहरा थाना को दिया ।गुरुवार को समाचार मिला कि एक लड़की का शव ईटवा के बहियार के दामोदर गुप्ता के कुआ मे है तो शव की शिनाख्त किया तो वह अंजु का शव था ।परिजनो को पुत्री के शव मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।विधवा माँ का रो-रो कर बुरा हाल था।मृतक सभी भाई बहनो मे छोटी थी।धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने कहा कि परिजनो के बयान पर यूडी केश दर्ज की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।