-कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति ने किया शुभारम्भ -विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन -कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ख़ास ध्यान पटना/ 14 जून- राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को जनमानस तक हर स्तर पर पहुँचाने को प्रयासरत है. इसी क्रम में हीमोफिलिया, सिकल सेल एनीमिया और थैलेसेमिया के मरीजों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु रविवार को पी.एम.सी.एच में डे केयर सेंटर का शुभारम्भ हुआ. मनोज कुमार, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति ने सेंटर का उद्घाटन किया. पी.एम.सी.एच के प्रसूति विभाग के पांचवी मंजिल पर नवनिर्मित डे केयर सेंटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध हो सके. विस्तृत रिपोर्ट सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद
