मशरूम लेडी ने किया हीरो राजन कुमार जनरल स्टोर का फीता काटकर उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित मशरूम लेडी वीणा देवी ने शुक्रवार को बंबर गांव में हीरो राजन कुमार जनरल स्टोर का उद्घाटन फीता काटकर किया ।उद्घाटन करते हुए मशरूम लेडी वीणा देवी ने कहा की इस दुकान का चलना तय है, क्योंकि इसका नाम एक रियल लाइफ हीरो के ऊपर है ,जिन्होंने लाखों लोगों को अपने अभिनय से हंसाया है ।और कोरोना संकटकाल में हजारों लोगों की निस्वार्थ मदद की है । दुकानदार मनोज कुमार सिंह ने कहा हीरो राजन कुमार जनरल स्टोर का नाम उनके कोरोना संकट काल में किए अच्छे कार्य को देखते हुए रखा गया है, जो ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहा है। दुकान के उद्घाटन पर बीएचएम नाज़नीन खातून, पप्पू एजाज ,लक्ष्मण प्रसाद सिंह, मिथुन कुमार, हेमंत कुमार ,सुप्रिया कुमारी ,दिलीप सिंह, अनिल कुमार, मनीष कुमार ,रेखा देवी, सुनीता देवी ने दुकानदार मनोज कुमार सिंह को दुकान के नाम के लिए बधाई दी इस मौके पर पहुंचे एंटी कोरोना ब्रांड एंबेसडर हीरो राजन कुमार ने ग्रामीणों से कोरोना संकट काल में मास्क पहन कर घर से बाहर निकलने की सलाह दी ,और गर्म पानी पीते रहने को कहा, दुकान का नाम देखकर सुनकर मुस्कुराते हुए कहा कि दुकानदार की आस्था फलीभूत हो दुकान की बिक्री खूब बढ़े और उचित समान कम दाम का स्लोगन काफी प्रभावशाली है मेरी शुभकामना सभी के साथ है। आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे पहले सबसे आगे पल-पल की खबरें सुनें 92787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या यह प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद