अवैध बालू खनन के खिलाफ की गई छापेमारी, 1 ट्रक्टर जब्त गंगटा थाना क्षेत्र के नदी में    विभिन्न नदियों से बालू खनन  पर रोक लगाने के  दिशा में गंगटा पुलिस  लगातार  छापेमारी अभियान  चला रही है ।  इसी क्रम में नदी घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ गंगटा    पुलिस बल ने  छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। हालांकि  चालक भागने में सफल रहा। वहीं जैसे ही पुलिस  थाना क्षेत्र के  नदी घाट पर पहुंची वैसे ही अवैध खनन करने वाले लोग वहां से भाग निकले। कई घंटों तक प्रशासन की टीम घाट पर ही जमी रही। जब्त ट्रक्टर को थाना लाया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर   ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नदी में अवैध बालू खनन क्या जा रहा है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर अवैध बालू खनन कर रहे ट्रैक्टर को जप्त किया गया है फिलहाल चालक फरार हो गया है माइनिंग के लिए मुंगेर भेज दिया गया है