सलिल कुमार भारतीय जनता पार्टी में शामिल खगड़िया के पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष स्वर्गीय सुशीला देवी के पुत्र प्रसिद्ध समाजसेवी डॉक्टर सलील कुमार ने भाजपा की सक्रिय सदस्य का सदस्यता.ग्रहण किया।भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं अन्य भाजपा नेताओं के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया।डा० सलील जो कि बचपन से ही बीजेपी के विचारधारा से प्रभावित थे और 2009 में बीजेपी के समान सदस्य बने थे 9 जून को अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर खगड़िया भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य के उपस्थिती में सदस्यता ग्रहण करते हुए डॉक्टर सलिल कुमार ने कहा कि जनसंघ के स्थापना काल से ही हमारे दादा जी स्वर्गीय रामशरण यादव जनसंघ से जुड़े रहे जिस वजह से हम भाजपा के विचारधारा से बहुत प्रभावित थे और आज सक्रिय सदस्य बनकर भाजपा को खगड़िया एवं बिहार में मजबूत करने का संकल्प लेता हुँ।मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा डॉ सलिल कुमार के बीजेपी में आने से खगड़िया बीजेपी और मजबूत होगी वहीं जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य ने कहा डॉक्टर सलिल यादव के आने से खगड़िया बीजेपी यादव समुदाय का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे वहीं जिला महामंत्री रविराज जी आर एस एस के जिला मार्ग प्रमुख एवं गंगा समग्र के जिला संयोजक विजय शंकर आनंद भाजपा युवा मोर्चा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल खगड़िया जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय जिला महामंत्री जितेंद्र यादव महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी आईटी सेल खगड़िया के संयोजक अमृत राज रंजन जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह जिला मंत्री आलोक विद्यार्थी परबत्ता मंडल अध्यक्ष चमन सिंह राजपूत आदि ने बधाई दी।
