इस दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ अच्छा बुरा घटित होता रहता है इनमें से कुछ घटनाएं वक्त के साथ भूला दी जाती है और कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास में अपना नाम दर्ज कराती है 1974 18 मई का दिन एक ऐसी अहम घटना के साथ इतिहास में दर्ज है जिसने भारत को दुनिया के परमाणु संपन्न देशों के कतार में खड़ा कर दिया भारत ने आज ही के दिन राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था इस परीक्षण को स्माइलिंग बुद्धा का नाम दिया गया था यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों के अलावा किसी और देश में परमाणु परीक्षण करने का साहस किया इस परीक्षण का प्रस्ताव वर्ष 1972 में लिखी गई थी जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र बीएआरसी का दौरा किया और वहां के वैज्ञानिकों से बातों ही बातों में उन्होंने परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने का इजाजत दे दी
