कई विवादों के बीच जमालपुर का हृदय स्थली जुवली वेल स्थित व्हाइट हाउस में जिला प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन सेंटर कार्य को रोका और नए केंद्र यांत्रिक निवास को बनाया।  इस बीच खबर आ रही है कि व्हाइट हाउस में कोरोना पॉजिटिव मरीज को लेकर विवाद उभरा आया था। तथा कुछ तोड़फोड़ की भी घटना घटी।  इस संदर्भ में नप जमालपुर कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि  मैम के निर्देश पर व्हाइट हाउस के केंद्र को यांत्रिक निवास में शिफ्ट किया गया। यहाँ 60 बेड हैं। आगे कहा इसे प्रशासन ने भाड़े पर लिया था।  यह भी जानकारी मिली है कि होटल के कर्मचारी भी भाग खड़े हुए थे। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन के ही अंदर है। बताते चलें कि पूरे बिहार में मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए है तथा यहां पर वर्तमान में 92 पॉजिटिव मरीज है और पुलिस प्रशासन ने जुवली वेल व्हाइट हाउस से लेकर कारखाना गेट 6 नंबर तक पूरी तरह सील कर दिया है। इस संदर्भ में व्हाइट हाउस के मालिक भरत यादव का कुछ भी बयान नहीं आ पाया। इस बीच यह भी खबर मिली है कि पीएचईडी एवं भवन निर्माण के अभियंता ने होटल के नुकसान का निरीक्षण किया है।