धरहरा (संवाददाता):धरहरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह की पहल से धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी बङी मुसहरी टोला मे गान्जा के पेड़ को काटकर नष्ट किया गया।बताया जाता है कि पचरूखी बङी मुसहरी टोला मे गान्जा के दर्जनो पेङ थे तथा लोग इसका सेवन भी किया करते थे।इसकी जानकारी धरहरा थाना अध्यक्ष को जैसे ही लगी थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते अपने पदाधिकारी नृपेन्द्र सिंह को दल-बल के साथ पचरूखी भेजा तथा नृपेन्द्र सिंह ने अपने सामने सभी दर्जनो गान्जा के पेङ को कटवा कर नष्ट किया।
