दिनांक 25.02.2020 दिन मंगलवार को पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी के कक्षा पंचम के भैया/बहनों द्वारा कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आयोजित किसान मेला का दर्शन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य ने कहा कि यह भैया/बहनों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण था ।मेला में भैया बहनों को विभिन्न प्रकार की शिक्षाप्रद बातें जानने को मिली ।मौसम के अनुकूल पौधों के विकास कैसे होगा इसकी जानकारी प्राप्त किया ।विकसित कृषि की नवीन तकनीकों को सीखने का अवसर मिला ।संसाधन संरक्षण तकनीक के बारे में तथा समय प्रबंधन की जानकारी मिली ।आशा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम से भैया एवं बहनों को अपने घर, समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों के प्रति दायित्व का बोध हुआ है । भैया/बहनों द्वारा प्रत्येक स्टाॅल पर उत्साह पूर्वक जानकारी प्राप्त किया गया ।कक्षा पंचम के लगभग 95भैया/बहनों ने भाग लिया । इसअवसर पर शशि भूषण मिश्र, मनोज तिवारी, अभिजीत आचार्य, अंजू रानी, पंकज कुमार, कपिलदेव कुमार, शशिधर मंडल, एवं मनीष कुमार द्वारा भैया/बहनों को मेला देखने में सहयोग किया गया । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।