-वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा-वर्ष 2019-20 का आम बजट सरकार के 10 सूत्रीय संकल्पों और सभी क्षेत्रों के लिए पांच वर्षीय लक्ष्यों पर केन्द्रित। -सरकार कृषि और सहयोगी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भारी निवेश करेगी। -उद्योग संगठनों, आर्थिक विशेषज्ञों, प्रवासी भारतीयों और मुख्यमंत्रियों ने आम बजट की सराहना की है। कारोबारी समूह ने मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की । -आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान ने बंगलादेश को लॉर्ड्स में 94 रन से हराया। आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। -कनाडा ओपन बैडमिंटन में परूपल्ली कश्यप और सौरभ वर्मा आज र्क्वाटर फाइनल मुकाबले खेलेंगे।
