जिला शिक्षा पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मुंगेर ने पत्रांक 707 दिनांक 11 जून 2019 जारी कर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सभी सीआरसीसी सभी प्रखंड साधन सेवी सभी प्रधानाध्यापक प्रधानाचार्य निर्देश जारी कर कहा है कि पाठ्यपुस्तक क्रय से संबंधित विभागीय बैठक में भाग लेना अनिवार्य हैं। बताते चलें कि पाठ्य पुस्तक क्रय हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के खाता में शत-प्रतिशत राशि पूर्व में ही हस्तांतरित की गई है जिससे विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा लाभुकों के खाता में हस्तांतरित करते हुए पाठ्यपुस्तक को पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार तय तिथि तक कराए करना अनिवार्य है इसकी सूचना विभाग ने 22 मार्च 2019 व 10 जून 2019 के बैठकों से आप सबों दी गई थी। विद्यालय प्रधान लाभुकों के खाते में राशि  हस्तांतरण की स्थिति तथा पुस्तक क्रय की स्थिति अपने सीआरसीसी को उपलब्ध कराते हुए संबंधित सीआरसीसी को प्रतिवेदन जमा देना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं बैठक में भाग नहीं लेने पर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक प्रखंड वार तिथि समय स्थान निम्नलिखित प्रकार है। मुंगेर नगर तथा मुफस्सिल 12 जून 2019 समय 11:00 स्थान जिला स्कूल मुंगेर जमालपुर 13 जून 2019 पूर्वाहन 11:00 बजे जिला स्कूल मुंगेर घरहरा 13 जून अपराहन 2:00 बजे जिला स्कूल मुंगेर खड़कपुर 14 जून पूर्वाहन 11:00 बजे आर एस के उच्च विद्यालय खड़कपुर बरियारपुर 14 जून अपराहन 2:00 बजे स्थान फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर तारापुर 15 जून पूर्वाह्न 11:00 स्थान आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर संग्रामपुर 15 जून अपराहन 2:00 स्थान आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर असरगंज तथा टेटिया बंबर 15 जून पूर्वाह्न 11:00 बजे स्थान जगन्नाथ उच्च विद्यालय टेटिया बंबर बैठक हेतु प्राधिकृत पदाधिकारी के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सी आर सी सी बी आर सी मौजूद होंगे