-भारत के लिए एक बड़ी राजनयिक जीत, संयुक्त राष्ट्र ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। -महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के बारूदी सुरंग विस्फोट में पुलिस के 15 जवान शहीद। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की। -भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- एन. डी. ए. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लक्ष्य गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- उनकी पार्टी कृषि ऋण माफी के लिए नया कानून लाएगी। -वस्तु और सेवा कर- जी.एस.टी. संग्रह अप्रैल महीने में एक लाख करोड़ रुपये को पार कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। -श्रीलंका ने ईस्टर हमले के नौ आत्मघाती हमलावरों के नाम और फोटो जारी किए। -विकीलीक्स के सहसंस्थापक जुलियन असांज को जमानत तोड़कर लंदन के इक्वाडोर दूतावास में प्रवेश करने के लिए पचास हफ्ते की कैद की सजा। -निशानेबाज अपूर्वी चंदेला दस मीटर एयर राइफल वर्ग में दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बनीं।
