बिहार राज्य के जिला मुंगेर के हवेली खड़गपुर के भदौरा गांव से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वह बहुत लोगों के घर गये थे जिसमें रीता देवी,दुलारी देवी,फूला देवी,कल्याणी देवी इत्यादि ने बताया कि उन्होंने ओम साईं प्रसाद लिमिटेड कंपनी में पैसा जमा किया था जिसका समय समाप्त हो जाने के बाद भी पैसा रिटर्न नहीं मिल रहा है जबकि उनके पास पूरा दस्तावेज है।उन्हें बताया गया था कि सात साल के बाद इन्हें ब्याज के साथ रिटर्न दिया जायेगा लेकिन सात साल से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक किसी को कई रिटर्न नहीं मिला है जिस कारण वह सभी बहुत चिंतित हैं।
