बिहार राज्य के मुंगेर जिले से मोबइल वाणी से लालु शर्मा जी ने वहां पे रोजगार के लिए हो रहे पलायन की बात साझा की।उन्होंने बताया की प्रवासी मजदूरों को जगह जगह रोजगार के लिए भटकना पड़ता है ,फिर भी उनको सही रोजगार नहीं मिल पाती है।लालू शर्मा जी ने बताया के झापड़ सुप्री नमक गांव में पहले खदाने थीं फैक्टिरियाँ थीं। जो की अब बंद पड़ी हुई है ,जिससे उनको आय के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लालू जी ने बताया की सरकार को पलायन में हो रहे बढ़ोतरी पर ध्यान देने की सख्त आवस्यकता है।