जिला मुंगेर से शैलेश कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में सरकार की योजनाओं को आम लोगो तक पहुंचना प्रशासन का लक्ष्य है। सरकारी योजनाओं का लाभ वंचितों को मिले इसके लिए विकास शिविर का आयोजन किया गया है। ये बाते खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार ने कही। इस मौके पर कई गांव के लाभुकों के बीच साड़ी,लुंगी,गमछा का भी वितरण किया गया साथ ही भोजन के लिए चावल एवं गेहूं उपलब्ध कराया गया।और सभी को सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया गया।