जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के बीच घरेलु -हिंसा को रोकने के लिए, जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।महिलाओं में सबसे बड़ी कमी शिक्षा की है। बिहार सरकार ने महिलाओं को हक दिया है, साथ ही सरकारी नौकरियों एवं स्थानीय निकायों में पचास प्रतिशत आरक्षण भी दिया है।इसके बावजूद भी शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार और समानता के लिए आज भी महिलाएं जूझ रही हैं।ग्रामीण महिलाएं अशिक्षा के कारण अपने अधिकार और कर्तव्य को नहीं जान पा रही हैं।प्रखंड के अधिकांश बैठक में महिलाओं की उपस्थिति नही होती है महिला उत्पीड़न एवं दहेज -प्रथा ने महिलाओं को परेशान कर रखा है।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभी बहुत काम करने की जरुरत है।