दरौली विधानसभा क्षेत्र के आंदर प्रखंड स्थित मानपुर पतेजी पंचायत के पतेजी बहादुर गाँव में रविवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर के मूर्ति का अनावरण किया गया।इस दौरान विधायक सत्यदेव राम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों और संकल्पों पर चलने का आव्हान किया।सभा को संबोधित करते हुए विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर ने अपने लिखित संविधान के जरिए जिस तरह दलित गरीबों को समाज के मुख्य धारा में लाने का काम किया वह अद्वितीय है। आज देश को बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के सपने को आगे बढ़ाने और उनके द्वारा किए कार्यों पर अमल करने की जरूरत है। वही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के दौरान जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान व्यक्तिगत के धनी थे। उन्होंने भारत के संविधान का निर्माण किया।हमें भी उनके कदमों पर चलना चाहिए। इस मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ रतन लाल, जिरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, दरौंली के पूर्व भाकपा माले विधायक अमरनाथ यादव, सिवान सदर के राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने भी इस सभा को संबोधित किया।