सिवान जिले के आंदर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पीडीएस दुकानदारों के पास मई महीने का जो राशन पड़ा हुआ है उसे अब 12 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे। इस को लेकर अधिकारियों द्वारा 2 दिन का समय बढ़ा दिया गया है पहले यह समय 10 जून तक ही निर्धारित था। परंतु अब 2 दिन का समय अधिक हो जाने से क्षेत्रवासियों को भी राशन उठाने में सहूलियत मिल रही है वह अपना राशन सोशल डिस्टेंस के साथ पीडीएस दुकानों से उठाव कर रहे हैं।