सारण जिले के माँझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार सिंह की अपील आम जन कोरोना से अपने आप का करे बचाव तमाम सावधानियों का करें पालन। एक साक्षात्कार में श्री सिह ने कहा है कि माँझी विधानसभा के सभी सम्मानित जनता जनार्दन सम्मानित मेरे कार्यकर्ता गण से अपील है कि इस कोरेना संक्रमण से अपने आप को या अपने परिवार को बचाने के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। जब भी घर से बाहर निकले मास्क का उपयोग नियमित करे। डिस्टेंसिंग बनाए रखना भी जरूरी होगा। साथियों इस संक्रमण के दौर में मास्क के उपयोग के लिए हर किसी को जागरूक होना होगा। सामाजिक दूरी बनाए रखे कोरोना महामारी के वायरस से बचने के लिए मास्क एक अचूक उपाय है।कृप्या माँझी विधानसभा के समस्त नागरिक ग्रामीण जनता जनार्दन मेरे परिवार जैसे हैं।जो मेरे शक्ति और बल हैं । जिनके दुःख और सुख का ख्याल है मेरा निवेदन है कि आप सभी जागरूक हो कर कोविड19 का वैक्सीन अवश्य ले।और आस पास के लोगों को जागरूक करे ।