कोरोना से बचना है तो सावधानी जरूर अपनाए , कोरोना नोडल अधिकारी डॉ० अभिषेक कुमार सिन्हा । सोनपुर --- इस समय कोरोना के संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसके चलते इस समय लापरवाही बरतने खतरे से खाली नहीं है ।वही मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है उक्त बातें सोनपुर कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि खांसी जुकाम गले में खराश खाने में स्वाद न आना जैसे लक्षण होने पर तुरंत कोरोना की जांच कराएं कोई इलाज न करें या मेडिकल की दुकानों से दवा नहीं ले नहीं तो आपकी जान बचाना काफी मुश्किल हो जाएगा इस समय कोरोना का संक्रमण फेफड़े को सर्वाधिक प्रभावित कर रहा है कि यही कारण है कि लोगों को संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है थोड़ी सी लक्षण दिखाई दें तो तुरंत एक दूसरे से दूरी बना ले और अलग कमरे में आईसुलेट हो जाए इसके बाद अनुभवी डॉक्टर या सरकारी अस्पतालों में पहुंचकर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार कार्य करें साथ ही शरीर में पानी की कमी ना हो पाए इसलिए गुनगुने पानी पिए विटामिन c युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन करें साथ ही गर्म दूध हल्दी डालकर नित्य प्रतिदिन पिए जिससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ते रहे और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है सकारात्मक विचार रखे तो यदि हम थोड़ी सी सावधानी बरतें तो कोरोना की चपेट में आने से बच सकते हैं घर से निकलते वक्त मास्क लगाए किसी से बात करें तो दूरी बनाकर बात करें और सेनीटाइज का उपयोग करते रहे तभी हमको कोरोना से जंग जीत सकते हैं आपकी जिंदगी आपकी परिवार के लिए महत्वपूर्ण है इसे नजरअंदाज ना करें साथ ही एक दूसरे को जागरूक करे ।
