बिहार राज्य के सारण जिला मोतीपुर प्रखंड के पकड़ी ग्राम निवासी महेश पासवान मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं की आने वाले पंचायत चुनाव में वो मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। इसके पुर्व में भी उन्होंने चुनाव लड़ा था पर सफलता नहीं मिली। उनके अनुसार मुखिया में यह गुण अवश्य होना चाहिए की वह किसी के बहकावे में नहीं आये। जनता की सेवा निःस्वार्थ और निष्पक्ष भाव से करे। उन्होंने यह भी जानकारी दी की हमारे वर्तमान मुखिया गरीबों की सहायता नहीं करते हैं। बल्कि जनता के हक़ के पैसे गमन कर रहे हैं।ऐसा मुखिया ग्राम का विकास नहीं कर सकता है।इसके साथ ही उन्होंने जनता से जागरूक हो कर मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने ने बताया की मैं चुनाव में हार कर भी जनता की सेवा कर रहा हुँ। अगर जनता मुझे मौका देती है,तो मैं ग्राम में हर स्तर पर विकास के लिए प्रयास करूँगा