संजय महतो अंबेडकर नगर सिकंदरपुर से मोबाइल वाणी के द्वारा अपनी समस्या साझा करते हुए बताते हैं की उनके घर शौचालय नहीं हैं। जिसके कारण उन्हें शौच के लिए घर से बाहर जाना पड़ता है। शौचालय के इस्तेमाल से बीमारियों से बचाव की जानकारी होते हुए भी वो इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते क्योंकि उनके घर शौचालय नहीं है। उन्हें सातो शौचालय के बारे में भी जानकारी है। सातो शौचालय में कम पानी का प्रयोग होता है,साथ ही सातो शौचालय के प्रयोग से बद्बू भी नहीं होती है।