वैशाली जिला में बढ़ते अपराध के खिलाफ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी आज शहर में आक्रोश मार्च निकालेगी। इस बात की जानकारी देते हुए रालोसपा के जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने बताया है कि जिले में बढ़ते लूट, हत्या, छेड़खानी के खिलाफ पार्टी के जिला कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। जो शहर के अनवरपुर चौक, यादव चौक, राजेंद्र चौक, गांधी चौक आदि का भ्रमण कर पार्टी कार्यालय में जाकर समाप्त होगी।