ग्राम उटेकाटा में अखंड हरिनाम संकीर्तन सप्ताह 14 मार्च से ---------------------------------------- ब्रम्हलीन संत श्री हिरामन महाराज व बंधू ब्रम्हलीन संत श्री वाताजी महाराज की जन्मस्थली ग्राम उटेकाटा में अखंड हरिनाम संकीर्तन सप्ताह 14 मार्च से 21 मार्च 2024 तक हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित हो रहा है । सप्ताह को लेकर ग्राम मे तैयारीयां प्रारंभ हो चुकी है । सप्ताह के अंतर्गत काकड़ा, ज्ञानेश्वरी पारायण, हरिपाठ, किर्तन आदि कार्यक्रम सप्ताह भर होंगे । 21 मार्च को दहीलाही किर्तन एवं महाप्रसाद के साथ सप्ताह की समाप्ति होगी । ज्ञात हो की पैठनतूल्य श्री तीर्थ क्षेत्र रामाकोना में प्रतिवर्ष रंगपंचमी के दुसरे दिन से भरने वाले शांति ब्रम्ह एकनाथ महाराज षष्ठी महोत्सव के प्रणेता संत श्री हिरामन महाराज व बंधू संत श्री वाताजी महाराज के पालकी भ्रमण भी होगा इस कार्यक्रम में क्षेत्र के भजन मंडलीया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी।
