स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन 16 फरवरी को ===================================================== लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आगामी 16 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है । इस बैठक में लोकसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन व्यय के लिये दर सूची निर्धारण पर चर्चा की जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । साथ ही सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भी इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है ।
