24 घंटे गांव में रहकर भाजपा का प्रचार करेंगे कार्यकर्ता - विवेक बंटी साहू गांव चलो घर चलो अभियान की बैठक लेकर जिला अध्यक्ष ने बनाई रूपरेखा अमरवाड़ा - अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अमरवाड़ा नगर, सुरलाखापा, अमरवाड़ा ग्रामीण, एवं हर्रई में पार्टी के गांव चलो घर-घर चलो अभियान की बैठक लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच अभियान की कार्ययोजना बनाई और 24 घंटे निर्धारित गांव में रहकर केंद्र सरकार, राज्य सरकार की योजनाओं सहित भारतीय जनता पार्टी का प्रचार प्रसार घर-घर जाकर करने का आह्वान किया I भाजपा जिला अध्यक्ष ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के चार मंडल में बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील की I बैठक में भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी एवं अमरवाड़ा विधानसभा प्रभारी नितिन तिवारी ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और अभियान के विषय में चर्चा की I इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल विनोद चंद्रवंशी सुमित गुप्ता, राजेश डेहरिया, जिला मंत्री मनोज नेमा, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष नेमा, सुभाष चचड़ा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति नितिन तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष निलेश कंगाली, शंभू दयाल साहू, कैलाश साहू, पुष्प कुमार जैन, संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य चैन सिंह जांघेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नवीन जैन, पूर्व मंडी अध्यक्ष राधेलाल डेहरिया, भूपसिंह पटेल, जनपद सदस्य संतोष वर्मा, मुकेश यादव, योगेश शर्मा, अभिषेक जैन, सतीश संतु साहू, सरपंच घनश्याम ठाकुर धनपाल उइके, गोविंद धुर्वे, दयाराम धुर्वे, कृष्णा पटेल,विनोद साहू, निलेश साहू, मुकेश सूर्यवंशी, सहित भाजपा मंडल प्रभारी, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे I