शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न =================================================== जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न हुआ । शिविर में प्रधान न्यायाधीश किशोर न्यायालय बोर्ड श्रीमती वीणा खलखो, बोर्ड के सदस्य श्री श्यामलराव व श्रीमती मधुबाला सूर्यवंशी और जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागडे ने प्रशिक्षणार्थियों को विधिक जानकारी प्रदान कर मार्गदर्शन दिया। साथ ही अपराधों से बचने और सावधानी रखने के संबंध में बताया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री खोब्रागडे ने बताया कि यदि किसी प्रकार का शोषण होता है जिसमें विधिक सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य श्री सी.बी.उईके, प्रशिक्षण अधिकारी सर्वश्री आर.सी.रजक, जितेंद्र राठौर, कमल सरयाम, शिव कुमार सनोडिया, ए.एल.सिंह, जितेंद्र मरकाम और राहुल पन्द्रे का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण एवं उद्यमिता अधिकारी श्री संदीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
