छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल बाल पोषण एवं आरंभिक बाल विकास में सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पोषण अभियान के तहत छोटे बच्चों की गृह आधारित देखभाल कार्यक्रम की शुरुआत निम्न वर्णित उद्देश्यों के साथ की गयी है: बाल मृत्यु और बीमारियों को कम करना; छोटे बच्चों की पोषण सम्बन्धी स्थिति में सुधार लाना: छोटे बच्चों की सही वृद्धि और आरंभिक बाल विकास को सुनिश्चित करना हैं।
