जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन 29 जनवरी को =================================================== कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में आगामी 29 जनवरी को समय सीमा की बैठक के बाद दोपहर 12 बजे से कलेक्टर कक्ष में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थिति की अपील की गई है ।