हरदा जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने फहराया तिरंगा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला दीप गांव कला में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक माधव वाट सम्मानित हरदा जिलेे में 75 वां गणतंत्र दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन के साथ परेड की सलामी ली। मंत्री श्रीमती गौर ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। कार्यक्रम के अंत मे सराहनीय कार्य करने वाले प्राथमिक शिक्षक माधव वाट शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला दीप गांव कला सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । शिक्षक माधव वाट सौसर विकास खंड के मुल निवासी होने के कारण उन्हें सम्मानित होने पर सौसर क्षेत्र से दोस्त मित्रों सहित शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की ।
