भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता शपथ दिलाई जायेगी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के साथ ही सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यो, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस और अन्य संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं ।
