मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी बता रहे हैं कि श्रावणी मास पर हुए मातृ शक्तियों के विभिन्न आयोजन- अमरवाड़ा में श्रीमती ममता तिवारी के कुशल मार्गदर्शन मैं विभिन्न महिला संगठनों द्वारा श्रावणी उत्सव हरियाली अमावस्या के अवसर पर सावन माह में अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ नगर में मनाया गया। जिसमें महिला जागृति योगा केंद्र, श्री राम मंदिर महिला मंडल, ब्राह्मण समाज महिला मंडल, श्री शारदा मठ महिला मंडल और भी अन्य महिला मंडल तथा विभिन्न गर्ल्स ग्रुप द्वारा इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की गई। जिसमें वृक्षारोपण, झूला झूलना, कुर्सी दौड़ ,विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं, मेहंदी लगाना, प्रश्न मंच और सभी की तात्कालिक प्रतिक्रिया व्यक्त करने का अवसर दिया गया । भजन अंताक्षरी, रामायण चौपाई जैसे मनोरंजक कार्य किए गए। जिससे महिलाओं का तथा बच्चियों का प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन हुआ। सभी मातृ शक्तियों ने इस आयोजन में पूर्णतः मनोरंजन किया। आयोजन के मध्य में ही अमरवाड़ा ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा का जन्म दिवस भी मनाया गया। श्रीमती ममता तिवारी द्वारा समय-समय पर महिला सशक्तिकरण के आयोजन और मातृ शक्तियों का उत्साहवर्धन संबंधी विभिन्न कार्यक्रम खुला मंच के रूप में नगर में आयोजित होते रहते हैं जो प्रशंसनीय कार्य है। क्लिक करें आडियो सुन सकते हैं।