मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जिले के विकासखंड सौंसर के सिविल अस्पताल में शुरू वैक्सीनेशन के लिए अस्पताल के कर्मचारी इंतजार कर रहे थे। लेकिन लोग टीका लगाने से कतरा रहे थे। अब हाल यह है कि टीका की कमी के कारण मारामारी की स्थिति है। ऐसे समय में अस्पतालों में विशेष वर्ग को पहले टीका लगाने और पहले से बैठे लोगों को इंतजार करवाने की शिकायतें मिल रही है। सौंसर में जनपद सदस्य सुमन पातुरकर ने कहा कि वैक्सीनेशन में कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे हैं भेदभाव को रोकने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल सौंसर में वर्ग विशेष के कर्मचारी द्वारा अपनी मनमानी चलाई जा रही है। शुक्रवार को वे स्वयं वैक्सीन लगाने पहुंची। सिविल अस्पताल सौसर में वर्षों से जमे जकड़ वर्ग विशेष के कर्मचारियों की मनमानी से अस्पताल में आने वाले गरीब वर्ग के मरीज हमेशा से परेशान होते रहे हैं।