राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के बाल संरक्षण क्लब के सदस्यों ने शनिवार को विद्यालय के 1 किलोमीटर के दायरे को बाल श्रम मुक्त बनाने का उद्देश्य से सर्वे कार्य किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने ग्राम रामाकोना के वार्ड नंबर 17 व 18 दुर्गा कॉलोनी एवं ग्राम हेटी के घरों का सर्वे कर 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों के बाल श्रम एवं बाल मजदूरी की स्थिति का जायजा लेते हुए सर्वे कार्य किया। इसके पूर्व रासेयों स्वयंसेवकों ने इन क्षेत्रों में रैली निकालकर लोगों को बार हिंसा के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने बाल संरक्षण संबंधित नारे लगाते हुए एवं छोटी-छोटी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बाल श्रम, बाल अपराध, बाल हिंसा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल अपराध, बालकों के साथ क्रूरता व लैंगिक शोषण रोकने का संदेश दिया। राशियों कार्यक्रम समन्वयक डॉ अशोक कुमार मराठे एवं जिला संगठन डॉ एके शर्मा के निर्देश एवं संस्था प्राचार्य एएच खान के मार्गदर्शन में विगत 1 माह से क्षेत्र में बाल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाल संरक्षण क्लब के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रकांत नाचनकर ने बताया कि क्लब के सदस्य एवं रासेयों स्वयंसेवकों ने विद्यालय के 1 किलोमीटर के दायरे को बालक श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र के 114 परिवारों का सर्वे कार्य किया गया ।साथ ही स्वयंसेवकों ने विद्यालय में एक बार संरक्षण दीवार का निर्माण किया है। इसके माध्यम से विद्यालय छात्र छात्राओं को बाल संरक्षण हेतु जागरूक किया जा रहा है।