जिला समन्वयक के के उरमलिया के मार्गदर्शन में विकासखंड समन्वयक अंशुल जैन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका । *विकासखंड समन्वयक ने नगर पालिका के कर्मचारियों को दिलाई सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा* *सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ* *अमरवाड़ा*-नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक के के उरमालिया के निर्देशन में अमरवाड़ा विकासखंड समन्वयक अंशुल जैन के द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों को सत्य निष्ठा से कार्य करने की प्रतिज्ञा शपथ दिलाई गई विकासखंड समन्वयक अंशुल जैन ने बताया कि सतर्कता दिवस कार्यक्रम पूरे जिले और प्रदेश देश में सतर्कता सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है यह कार्यक्रम 2 नवंबर तक चलाया जाएगा। आज नगर पालिका के कर्मचारियों सत्य निष्ठा से कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई गई उपस्थित सभी लोगों ने मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अंशुल जैन नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक बेनी प्रसाद विश्वकर्मा बुद्धि लाल मालवीय राजेंद्र कहार मनोज ठाकुर अजय यादव उमेश बरमैया दीपक विश्वकर्मा रतन वर्मा तीरथ सोनी सुनील वर्मा अनिल वर्मा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।