Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - भारतीय अर्थव्यवस्था घोटालों, भ्रष्टाचार और नीतिगत शिथिलता से निकलकर साहसिक और पारदर्शी निर्णयों के दौर में आ गई है। - सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों और छोटे व्यापारियों के लिए दो पेंशन योजनाओं के तहत एक करोड़ लाभार्थियों को पंजीकृत करने का अभियान शुरू किया। - झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार तेज। - इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने इस्तीफा दिया। - लखनऊ में सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स फाइनल में आज सौरभ वर्मा का मुकाबला ताइवान के वांग त्जू वेई से।
-सरकार ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत है और मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से, सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में बढ़ोतरी की आशा। -भारत ने श्रीलंका के तेजी से विकास के लिए हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया। चालीस करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा। -गृहमंत्री अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए दण्डनीय कानूनों में बड़े बदलावों का आह्वान किया। -झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी। -सौरभ वर्मा और ऋतुपर्णा दास ने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
- देशभर में लोगों ने संविधान के अनुच्छेद-370 हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया। - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। - सरकार जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को विचार और पारित कराने के लिए आज लोकसभा में पेश करेगी। - उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मुद्दे पर आज से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा। - भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा तथा अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज शाम गुयाना में खेला जाएगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार जोरों पर। वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। भारत और ईरान आज नई दिल्ली में ईरान से तेल आयात पर अमरीकी प्रतिबंध की छूट खत्म होने के प्रभाव पर चर्चा करेंगे। अमरीका और चीन के बढ़ते व्यापार संघर्ष के बीच दोनों देशों के राष्ट्रपति अगले महीने जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन में मिलेंगे। कान फिल्म समारोह आज से फ्रांस में। कुलदीप यादव ने ली चुटकी, कहा- हर बार सही नहीं होते धौनी के सुझाव
कृषि सलाहकार भवेश कुमार से खास बातचीत
