-सरकार ने कहा- देश की अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत है और मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही से, सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में बढ़ोतरी की आशा। -भारत ने श्रीलंका के तेजी से विकास के लिए हर प्रकार की सहायता देने का आश्वासन दिया। चालीस करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा। -गृहमंत्री अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए दण्डनीय कानूनों में बड़े बदलावों का आह्वान किया। -झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी। -सौरभ वर्मा और ऋतुपर्णा दास ने सैयद मोदी अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
