बिहार राज्य से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिवसागर चेनारी पथ पर बरताली गाँव के पास जा रही ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो कर एक युवक की मौत हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें..
शेर साह के पावन धरती स॓त शिरोमणी रैदास आश्रम गजराढ़ (गौलक्षणी) सासाराम मे माननीय बिधायक मुराली प्रसाद गैतम के कर कमलो द्वारा उद्घाटन किया गया। इसका स्थापना 1936 को 10 स्वतंत्रता शेनानीयो ने किया था। इसकी सदस्यता शूल्क 10000 रूपया थी,जिसमे अभी तक 15लोगो ने लीया था मैके पर वि एस पी उम्मीदवार सोनी देवी डिहरी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी ,वर्तमान विधायक संगिता कुमारी(मोहनीया),संतोस मिश्रा(करहगर),अनीता देवी(नोखा),मंगल राम प्रमुख (चेनारी) तथा सभा की अध्याक्षता कर रहे चन्द्रशेखर कु0 राम। और अन्य गणेमानय व्यक्ति । विधायक संगिता देवी का कहना है कि सरकार गरिबी नही मिटाना चाहती है बल्कि गरिबो को खत्म करना चाहती हैं।
जीविका के द्वारा रौशन जीविका संकुल स्तरीय संघ के सभागार कक्ष में पोषण परिचर्चा सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुरुआत अंचलाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और दोनों संकुल संघ की अध्यक्ष सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के शेखपुरा जिला प्रभारी आशीष आर्या ने सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत साप्ताहिक योग अभ्यास का शुभारंभ किया । उन्होंने शहर के माहुरी टोला में स्थित सीबी एस ई द्वारा संचालित एस ए डी एन कान्वेंट स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे योग के महत्वपूर्ण उपयोगिता को समझाते हुए हुए बच्चो के बीच शिक्षकों के उपस्तिथि में योग का अभ्यास कराकर योग के बढ़ती महत्व को समझाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के शेखपुरा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुनील कुमार ने जानकारी दी की शनिवार को शेखपुरा - सुमका मुख्य सड़क मार्ग पर अरियरी प्रखंड अंतर्गत कसार गाँव के समीप पानी कि घोर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । आंदोलनकारी जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव में के वार्ड संख्या - 11 में पिछले कई महीनों से जल नल योजना के तहत बोरिंग करके पाईप लाइन बिछा दिया गया है ।लेकिन आज तक कभी पेय जलापूर्ति चालू नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को पानी समय नहीं मिल पाता है। जबकि ग्रामीणों के द्वारा वार्ड सदस्य लेकर जिला प्रशासन तक इस समस्या से सम्बन्धित शिकायत किया गया। इसके बावजूद पेय जलापूर्ति न शुरू किए जाने के चलते ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है । जिससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं।
अरियरी प्रखंड अंतर्गत हजरतपुर मडरो पंचायत अन्तर्गत वृंदावन गांव में फुलेंद्र महतो और सुरेश महतो के घर में लगी आग से लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई।घटना में एक भैंस और एक बछड़ा आग में झुलस कर बुरी तरह घायल हो गया।बाद में ग्रामीणों ने आग बुझाने में सफलता हासिल की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सदर प्रखंड के हाई स्कूल कटारी के खेल मैदान में आयोजित नरोत्तम बाबा कबड्डी टुर्नामेंट कटारी के फाइनल मुकाबले में कामता की टीम ने मेजबान कटारी को हराकर फाइनल मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया । फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 70 अंक हासिल हुआ। जबकि उपविजेता टीम को महज 61 अंक हासिल हो सका। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
अरियरी प्रखंड के मसोढ़ा गांव में किसान पंचायत लगाया गया| अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा आयोजित किसान पंचायत के सभा की अध्यक्षता किसान नेता प्रमोद कुमार ने किया| इस पंचायत में मसोढा गाँव के सैकड़ों किसान मजदूर भाग लिए। इस अवसर पर नेताओं ने अपने वक्तव्य में मोदी सरकार से किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने की माँग किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की सतर्क टीम ने जिला मुख्यालय में विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की है। कालेज मोड़ के पास से एक ट्रक में 230 कार्टून में 2052 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस सिलसिले में चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक जब्त किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिलीप पाण्डे पटना दानापुर से बताते है कि दानापुर में बिन मास्क के लोग घूम रहे है सोसिलडिस्टेन्स का पालन नही किया जा रहा है
