बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शेखपुरा के चांदनी चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा रोहित कुमार के अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के 130वें जन्मदिवस के अवसर पर शेखपुरा के चांदनी चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शेखोपुरसराय प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत शेखोपुर मुख्य बाज़ार में बुधवार के दिन भेड़िया पुल के पास स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर प्रशिक्षु डीएसपी कल्याण आनंद, अंचलाधिकारी अलका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर ,पीएचसी स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी संघ शेखपुरा के बैनर तले जिला के विभिन्न गांव एवं प्रखंड मुख्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनाया गया ।मुख्य कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष हरिशंकर राम (जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी )के अध्यक्षता में चांदनी चौक शेखपुरा मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती पर नगर के महावीर चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का देश के प्रति योगदान को भुलाया नही जा सकता। भारतीय जनता पार्टी इसे समरसता दिवस के रूप में हर बूथ तक मनाने का कार्यक्रम है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मारपीट के एक मामले में पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में छापामारी कर एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर ली।जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। इस बाबत थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि मंगलवार को हुसैनाबाद गांव में गीता देवी और रंजू देवी के पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार को पुलिस लाइन प्रांगण में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती समारोहपूर्वक आयोजित की गई। जिला पुलिस मेंस एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष अवध स्नेही के नेतृत्व में आयोजित समारोह में केक काट कर जयंती मनाई गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बुधवार के दिन सदर प्रखंड अंतर्गत हथियावा ओपी के ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक किराना व्यवसाई से दिनदहाड़े मोपेड लूटने के मामले के फरार आरोपी को धर दबोचा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के शेखूपुरडीह गांव में बुधवार को विद्युत की चिंगारी से एक किसान मंटू सिंह के घर में लगी आग से लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई।पीड़ित के घर पास से हाई वोल्टेज का नंगा बिजली का तार गुजरा था। बुधवार को बिजली तार से निकली चिंगारी से उठी आग में किसान का आशियाना सहित लाखों का रखा अनाज जलकर नष्ट हो गया। भीषण आग को काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने थाना में सूचना दिया ।सूचना मिलते हीं आग पर काबू पाने के लिए थाना से दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर भेजी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चेनारी बिजली विभाग की टीम ने चेनारी बाजार में टोका फंसाकर घर में विद्युत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। विद्युत चोरी के मामले में छह लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।