बुधवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती पर नगर के महावीर चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का देश के प्रति योगदान को भुलाया नही जा सकता। भारतीय जनता पार्टी इसे समरसता दिवस के रूप में हर बूथ तक मनाने का कार्यक्रम है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।