बिहार राज्य के रोहतास ज़िला के चेनारी प्रखंड से प्रिंस कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से महादीप कुमार से हुई। महादीप कुमार बताते है कि सरकारी अस्पताल में बहुत ख़राब स्थिति है। कोई भी रोग हो तो कोरोना का नाम ही ठहरा दिया जाता है। लोग डर के कारण अस्पताल नहीं जा रहे है। सरकारी योजना लोगों तक नहीं पहुँच पा रही है। यह लॉक डाउन भुखमरी का कारण बन सकता है। इस कोरोना काल में दवाई भी सही से नहीं मिल पा रही है वहीं दवाई महँगी मिल रही है

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

नाईट कर्फ्यू में बार-बालाओं के डांस कराने पर नपे मुखिया जी, चार पर हुई एफआईआर बिहार शरीफ 30 अप्रैल हि. स. कोरोना महामारी का रूप ले चुका है। सरकार लोगों से भीड़ नहीं लगाने की अपील कर रही है। बावजूद लोग इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आमलोगों की कौन कहें, जनप्रतिनिधि भी गलती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है चंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव से। पूजा के बाद रातभर बार-बालाओं के ठुमके पर लोग झूमते रहें। ना तो किसी ने मास्क पहन रखा था ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और रामपुर पंचायत के मुखिया शिवकुमार उर्फ टेकन यादव समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर की गयी।बताया जाता है कि लक्ष्मी बिगहा गांव में मुखिया ने गुुुुरूवार की रात्रि बाबा बख्तौर की पूजा का आयोजन किया था। पूजा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर जमकर नियमों की धज्जियां उड़ायी गयी। अश्लील गानों पर नर्तकियां जमकर ठुमके लगाती रही। रातभर लोग झूमते रहें। इस दौरान किसी ने कार्यक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुुुक्रवार को वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

फिरौती के लिए युवक का अपहरण बिहारशरीफ 30 अप्रैल हि.स.पावापुरी ओपी क्षेत्र में गुरुवार की शाम पिस्तौल के बल पर एक युवक का अपहरण कर लिया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि दोस्त ने ही उसके अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस दबाव से परेशान होकर बदमाशों ने युवक शुक्रवार को छोड़ दिया। पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। अपहृत मानपुर थाना क्षेत्र के गोनावां गांव निवासी रविन्द्र प्रसाद के पुत्र राजीव रंजन उर्फ छोटू को नवादा जिला से बरामद किया गया है। आरोपित दोस्त नवादा जिला के रुस्तमपुर गांव निवासी रविशंकर कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।अपहृत ने बताया कि वह और रविशंकर कार पर सवार होकर नवादा से अपने घर गोनावां जा रहे थे। दुर्गापुर के पास दूसरी गाड़ी पर सवार लोगों ने पिस्तौल भिड़ाकर उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उसके पास से 90 हजार रुपये भी छीन लिये। अपहरकर्ताओं ने अपह्त के परिजन से 5 लाख फिरौती की मांग की। तब उसके पिता ने मानपुर थाना में शिकायत की। इसे बाद मानपुर व पावापुरी थाने की पुलिस ने उसके दोस्त से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात कबूल कर ली। उसका भांजा अजय कुमार इस कांड का सूत्रधार बताया जाता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पावापुरी ओपी अध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

नालंदा में कोरोना से बैंक मैनेजर,डॉक्टर समेत 7 लोगों की मौत बिहारशरीफ 30 अप्रैल हि.स. नालंदा जिला में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में नालंदा में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 449 नए मरीज़ मिले हैं। मरने वालों में बिहारशरीफ का एक रेल कर्मचारी भी शामिल है। इसके अलावा मरने वालों में डॉक्टर, बैंक अधिकारी और रात्रि प्रहरी शामिल हैं। नालंदा में दूसरी लहर में अब तक 59 लोगो की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारी विरेन्द्र कुमार की कोरोना से मौत हो गई है। वे महज 33 साल के थे वही नालंदा को-ऑपरेटिव बैंक के सेवानिवृत शाखा प्रबंधक राजन कुमार की कोरोना से मौत हो गई है। वे 75 साल के थे। तबियत खराब होने पर पावापुरी के विम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। साथ ही सरमेरा के चेरो में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. मो. रफी अंसारी की कोरोना से मौत हो गई। वे 55 साल के थे। वे पिछले 10 दिनों से बीमार थे और पटना के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती थे। वे पटना के महेंद्रुघाट के रहने वाले थे। बिहारशरीफ के एक रेल कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। रेल कर्मचारी वीरेन्द्र पासवान महज 35 साल थे। वीरेंद्र पासवान मंगलवार को शादी समारोह में अपने गांव गए थे, जहां कोरोना से उनकी मौत हो गई। दुसरी ओर बिंद प्रखंड के ताजनीपुर गांव के रहने वाले परमानन्द पासवान की कोरोना से पावापुरी के विम्स में मौत हो गई। वे 46 साल के थे। गांववालो के मुबातिक कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उन्हें बुखार आया था। लेकिन कम नहीं होने के बाद 28 अप्रैल को विम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जहां उनकी मौत हो गई साथ ही परवलपुर प्रखंड के दरियापुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेन्द्र रविदास की भी कोरोना से मौत हुई हैं। करीब एक सप्ताह से इनकी तबीयत खराब चल रही थी। चार दिन पूर्व सांस लेने में तकलीफ होने पर 24 को पटना में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान पॉजिटिव रिपोर्ट आई. बताया जाता है कि कोरोना की दूसरी लहर 50 साल से नीचे के उम्र वाले मरीजों के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हो रहा है। अप्रैल 2021 में मरने वालों के आंकड़ो को देखा जाय तो आधा से ज्यादा वैसे लोग शामिल हैं। जिनकी उम्र 50 साल से कम है। अब तक 59 लोगों की मौत हुई है जिसमें करीब 36 लोगों की उम्र 30-50 साल के बीच है।पिछले 24 घंटे में कोरोना के 449 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2666 हो गई है। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में 250 मरीज कभी नहीं मिले थे। जबकि दूसरी लहर में रोजाना 250 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जाता है कि कोरोना संक्रमण कितना भयावह रूप धारण करता जा रहा है । इसके लिए जिलाधिकारी योगेेन्द्र कुमार ने जिलेे वासियों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किये जाने का निर्देश जारी किया है. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.