सदर प्रखंड अंतर्गत कैथावा गांव स्थित सरकारी स्वास्थ्य उपकेंद्र में वर्षों से ताला लटक रहा है। इस उपकेंद्र में पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मी कभी नजर नहीं आते । दवा और इलाज इस अस्पताल में होना दूभर है। कोरोना के विषम परिस्थिति में भी स्वास्थ्य विभाग इस बन्द पड़े अस्पताल को चालू नहीं कर रहे है। जिसके कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल जी एवम समाजसेवी मृतुन्जय कुमार ने बताया कि इस अस्पताल की बदहाली दूर करने हेतु बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के साथ साथ शेखपुरा विधायक विजय सम्राट व डीएम को मेल के जरिए और ट्वीट के जरिए अवगत कराया जा चुका है। यह स्वास्थ्य केंद्र कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है और इस कोरोना महामारी के समय में जो स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा हुआ है ।इसको जल्द से जल्द चालू करवाया जाए ताकि पूरे पंचायत के लोग को इसका तत्काल उपचार मिल सके ।लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। उनके कर्मचारी जो है स्वास्थ्य कर्मी वह अपने घर में सो रहे है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला के सुदूरवर्ती शेखोपुरासराय प्रखंड क्षेत्र के कोविड -19 से संक्रमित मरीजों के उचित देखभाल और इलाज के लिए खुडिया में एक आइसोलेशन सेंटर अपने खर्च पर खोलने का प्रस्ताव पिरामल फाउंडेशन ने सिविल सर्जन शेखपुरा को भेजा है। इस बाबत पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रबन्धक विशाल कुमार ने बताया कि फिलहाल जिला में एकमात्र आइसोलेशन सेंटर जिला मुख्यालय के जखराज स्थान में संचालित है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डीएवी शेखपुरा के संस्थापक क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर यू एस प्रसाद के निधन पर स्थानीय डी ए वी परिवार द्वारा भावभीनी श्रध्दांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने की। श्री सिंह ने कहा कि डीएवी परिवार के चमकता हुआ सितारा का अस्त होने से समस्त डीएवी परिवार असहाय हो गया है। डॉक्टर यूएस प्रसाद ने अपने जीवन काल में डीएवी के लगभग 20 शाखाओं की स्थापना की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वज्रपात से युवक की मौत बिहारशरीफ 8मई (हि.स):सिलाव थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में बीती रात्रि वज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सैदपुर गांव निवासी कौशल कुमार उर्फ चंदन अपने दालान के पास सो रहा था.वहीं रात्रि में बारिश होने के क्रम में वह गेहूं उठाने खलिहान की ओर गया जहां वह वज्रपात की चपेट में आ गया और शरीर झुलस जाने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना सिलाव थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर सिलाव के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है.इस संबंध में मृतक के परिजनों ने अंचलाधिकारी से सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली मुआवजे की राशि की मांग की.वही अंचल अधिकारी ने मामले की जांच करते हुए चार लाख की राशि मृतक के परिजनों को दिए जाने की आश्वासन दिया. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

वाहन की चपेट में आने बाईक सवार एक युवक की मौत एक घायल बिहारशरीफ 8मई हि.स.:- नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य घायल हो गया घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार दोनों युवक बिहार शरीफ से अपने गांव मकनपुर जा रहा था.वही विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो ने आमने सामने टक्कर मार दी.जिससे मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वही दुसरा घायल हो गया.घटना की जानकारी मिलते हैं मकनपुर गांव के ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ में भेज दिया. घटना की सूचना नूरसराय थाना पुलिस को दी गई जो घटना स्थल पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है . हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.